UNSC की बैठक में PAK फिर बेनकाब,जहां हुआ 26/11 हमला, भारत ने वहीं सुनाया आतंकी का ऑडियो क्लिप

0
250

मुंबई: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मुंबई में हो रही बैठक में पाकिस्तान को फिर बेनकाब किया है।भारत ने कई अंतराष्ट्रीय मेहमानों के सामने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर के ऑडियो क्लिप को चलाया, जिसमें वह गोलीबारी करने की बात कह रहा है।

मुंबई में दो दिनों तक चलेगी UNSC की बैठक

मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक आज (शुक्रवार) से ही शुरू हुई है। मुंबई ताज पैलेस होटल में आयोजित की जा रही यूएनएससी की बैठक में भारत ने बताया कि हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी, साजिद मीर, अब्दुल अल काफा, अब्दुल अजीज आदि आतंकियों ने 26/11 के आतंकी हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

UNSC के सामने चलायी पाक आतंकी की ऑडियो क्लिप

भारत ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सामने एक ऑडियो क्लिप भी चलाई। ऑडियो क्लिप मुंबई के छबाड़ हाउस की है जहां साजिद मीर आतंकियों से कह रहा था, ‘जहां कहीं पर लोगों की मूवमेंट नजर आती है। कोई बंदा छत पर चल रहा हो या कोई आ रहा है या जा रहा है, उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता वहां क्या हो रहा है।’ इस ऑडियो क्लिप के जरिए से भारत ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। ऑडियो क्लिप में साजिद आतंकी से कहता हुआ सुनाई दे रहा है।

विदेश मंत्री ने UNSC की कार्य प्रणाली पर भी उठाये सवाल

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और योजनाकार अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा कि जब कुछ आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो कुछ मामलों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद राजनीतिक कारणों से, खेदजनक रूप से कार्रवाई करने में असमर्थ रही है। जयशंकर ने कहा कि यह स्थिति सामूहिक विश्वसनीयता और सामूहिक हित को कमतर करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here