न्यूज डेस्क
हमारे किचन में उपलब्ध अजवाइन बेहतरीन मसाला तो है ही साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फैट, खनिज पदार्थ, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व होने के साथ आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्या से आराम मिलता है। अजवाइन का इस्तेमाल हम बहुत से व्यंजनों में करते हैं जो उसे फलेवर देने का काम करती है। अजवाइन का स्वाद तीखा और हल्का कड़वा होता है और इसी वजह से काफी लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। अजवाइन को कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। चलिए जानते हैं अजवाइन से क्या क्या फायदे होते हैं।
अपच से तुरंत राहत
पेट में गैस, पेट दर्द, छाती में जलन और पेट में भारीपन जैसी समस्या होना बहुत ही आम बात है। अजवाइन में सक्रिय एंजाइम गैस्ट्रिक सुगम बनाकर हमारे पाचन कार्यों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। आप गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने में सहायक
आप अजवाइन का पानी पीकर अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम कर सकती है। इसके सेवन से आपका वजन कम होकर बॉडी शेप में आएगी। इसके लिए आप सुबह चाय या कॉफी की जगह इस जादुई पानी का सेवन करें।
खांसी से छुटकारा
अगर आप खांसी, बलगम से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पीेएं। इसके सेवन से खांसी, बलगम, गले संबंधी आदि समस्याओं से आराम मिल सकता है।
पीरियड्स दर्द से दिलाए राहत
अक्सर लड़कियों को पीरियड्स में दर्द की परेशानी रहती है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीने से राहत मिलती है। इसके सेवन से पेट दर्द व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलता है। इसके साथ ही पीरियड्स खुलकर आते हैं।
अजवाइन का पानी बनाने का तरीका
इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी और 1 चम्मच अजवाइन डालें। अब इस पानी को आधा होने तक उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें। फिर हल्का गुनगुना अजवाइन का पानी पीएं। आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकती हैं। इसे सुबह खाली पीने से सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

