राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 बहुत जल्द, केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना पर कह दी बड़ी बात

0
143

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस के अंदर उत्साह चरम पर है। पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।वहीं दूसरी और नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी के सहयोगी और कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी

केसी वेणुगोपाल ने खुलासा किया कि पार्टी अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक और राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बना रही है। हम पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा की योजना बना रहे हैं हमने कर्नाटक में इसके अच्छे नतीजे देखे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 20 विधानसभा क्षेत्रों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरी थी,जिसमें 15 में कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है।

केरल और तेलंगाना में कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन

कांग्रेस महासचिव ( संगठन) केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना में गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है।उन्होंने कहा कि हम केरल में सीपीआईएम या तेलंगाना में बीआरएस के साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारत राष्ट्र समिति का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन से परहेज नहीं किया जा सकता है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम चुनाव के बाद गठबंधन कर सकते हैं ।

सचिन और गहलोत के बीच के विवाद पर क्या बोले वेणुगोपाल

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी विवाद पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी राजस्थान में नेतृत्व के मुद्दे को भी हल करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here