राजस्थान में मिग 21 विमान क्रैश ,तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
139

न्यूज़ डेस्क
राजस्थान के हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां इंडियन एयरफोर्स का मिग 21 विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, फिलहाल पायलट के सुरक्षित होने की खबर सामने आई है।


जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 सिंगल सीटर विमान था, जिसने सूरतगढ़ एयर बेस से उड़ान भरी थी। कुछ मिनटों के बाद, पायलट द्वारा एक तकनीकी खराबी की सूचना दी गई।हनुमानगढ़ के एसडीएम अवि गर्ग ने बताया कि विमान गिरने से 3 महिलाओं की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हैं। तीनों मृतक अलग-अलग परिवार की हैं तो तीनों परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। 2 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त एक गांव में तीन महिलाएं और एक पुरुष अपने घर की छत पर थे। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया।
भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here