बड़गई मौजा की जमीन के म्यूटेशन के लिए आईएएस छवि रंजन को मिले थे एक करोड़ रुपए, ईडी ने दी यह जानकारी

0
207

बीरेंद्र कुमार झा

प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने विशेष अदालत को बताया कि बढ़गाई मौजा की जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए छवि रंजन को 1 करोड़ रुपए दिए गए थे। दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री की साजिश तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के कार्यालय में रची गई थी। इसमें प्रेम प्रकाश और कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल भी शामिल थे।डीसी रहते दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री करने के मामले में 2011 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ED ne कोर्ट से आग्रह किया कि कई महत्वपूर्ण विस्तृत पूछताछ जरूरी है। छवि रंजन ने प्रारंभिक जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं किया है इसलिए 10 दिनों की रिमांड दी जाए।

छविरंजन के रिमांड पर आज होगा विचार

ED ने छवि रंजन को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में शुक्रवार को करीब 3:00 बजे दोपहर बाद में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से आग्रह किया कि छवि रंजन से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ जरूरी है। प्रारंभिक पूछताछ में छवि रंजन ने जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं किया है इसलिए 10 दिनों की रिमांड दी जाए। इस पर कोर्ट ने अगले दिन शनिवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित की। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण रांची सिविल कोर्ट के सभी कोर्ट बंद थे। लेकिन छवि रंजन की पेशी को लेकर संबंधित कोर्ट खुले थे। छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के निदेशक हैं। इससे पूर्व वे रांची के उपायुक्त थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here