Russia के राष्ट्रपति Vladimir putin के महल पर ड्रोन से हमला, क्रेमलिन का जवाब-‘यह यूक्रेन का आतंकी हमला,पुतिन को मारने की साजिश थी’

0
441

विकास कुमार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास क्रेमलिन पर हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। इस हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जान लेने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की तरफ से लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है। रूस ने साफ कर दिया है कि वह जहां और जब उचित समझे, जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। क्रेमलिन ने कहा कि वह हमले को “एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास” मानता है।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानव रहित व्हीकल को क्रेमलिन की ओर लक्षित किया गया था। लेकिन डिवाइसों को निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि इस हमले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई क्षति नहीं हुई है।

वहीं क्रेमलिन पैलेस के पीछे हल्का धुआं उठता दिखा है। रूसी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हमले के बाद क्रेमलिन पैलेस की गुंबद से हल्का धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही ड्रोन से पुतिन को निशाना बनाने की कोशिश की खबर सामने आई। वैसे ही मॉस्को के मेयर ने रूसी राजधानी के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी। वैसे इस हमले के बाद रूस यूक्रेन में तनाव चरम पर पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here