Homeदेशआखिर ममता बनर्जी ने क्यों कहा बदलाव के लिए विपक्षी एकता जरूरी...

आखिर ममता बनर्जी ने क्यों कहा बदलाव के लिए विपक्षी एकता जरूरी है

Published on

न्यूज डेस्क
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सभी गैर बीजेपी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया है ।ममता ने कहा है कि अगला चुनाव बदलाव का चुनाव होगा लेकिन इसके लिए सभी दलों को एकजुट होने की जरूरत है । अगर एकजुट हो गए तो बीजेपी की हर निश्चित है । ममता के इस आह्वान को अब विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ममता ने अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरे वर्षगांठ पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि अब समय आ गया कि हम सब एक होकर बीजेपी से मुकाबला करें।मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए देश की सभी गैर-बीजेपी ताकतों से एकजुट होने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 2024 के चुनावों को परिवर्तन का चुनाव बनाने के लिए सभी विपक्षी ताकतों की एकता की तत्काल जरूरत है।

ममता ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि अगला लोकसभा चुनाव बदलाव के लिए होगा। यदि सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं, तो बीजेपी की हार निश्चित है। देश को बदलाव की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांग्रेस तृणमूल, कांग्रेस के संयुक्त विपक्षी गठबंधन के ब्लूप्रिंट में है या नहीं।

इसके अलावा ममता ने नोटबंदी और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर को लेकर केंद्र पर तंज भी कसा। ममता ने कहा, क्या ऐसी सरकार किसी और समर्थन की हकदार है? कोई भी शक्ति पूर्ण नहीं है और आम लोगों से बड़ी नहीं है, जिसके पास अंतिम शब्द होगा। इस बार हम हारेंगे नहीं। हम जीतेंगे।

हालांकि, सीपीआई (एम) ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी ताकतों की एकता के आह्वान पर ममता का मजाक उड़ाया। सीपीआई (एम) केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि विपक्षी एकता के लिए इस तरह का आह्वान मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है क्योंकि उन्होंने भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव के साथ-साथ गोवा और मेघालय के विधानसभा चुनावों में अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की मदद की थी। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस में विश्वसनीयता की कमी है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this