Homeदेशप्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला कहा- मुद्रास्फीति और...

प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला कहा- मुद्रास्फीति और भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बात करते प्रधानमंत्री

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के मुद्दे पर बात क्यों नहीं कर रहे ,मैं उनसे पूछना चाहती हूं। पिछले साढ़े तीन साल में कितना रोजगार पैदा हुआ ,क्यों नहीं बोल रहे हैं? मुद्रास्फीति ,भ्रष्टाचार और नौकरियों जैसे मुद्दों पर वह क्यों नहीं बोल रहे हैं?

जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखाएं प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के मांड्या में कहा कि वे बीजेपी,उनके प्रधानमंत्री,उनके मंत्री और सारे नेताओं को चुनौती देती हैं कि ये लोग किसी भी प्रदेश में एक चुनाव जनता के मुद्दे पर लड़ कर दिखाएं । एक ऐसा चुनाव लड़ें जिसमें वे अतीत की बात न करें और न ही जनता को लड़ाने की बात करें। कर्नाटक में उन्होंने साढ़े तीन साल सरकार चलाई है और अब आपके सामने मुंह दिखाने लायक नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गालियों के संबंध में टिप्पणी करने पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की बातों को झेलने का साहस दिखाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने भाई राहुल गांधी से सीख लेने की भी सलाह दी,जो देश के खातिर गोली खाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘ जहरीले सांप’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अब तक कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने उन्हें 91 बार तरह-तरह की गालियां दी हैं ।

 

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...