बीच सड़क पर बीजेपी के मंत्री और युवक में हो गई हाथापाई, नोंकझोंक के बाद युवक पर काल बनकर टूट पड़े मंत्री के गनर और शागिर्द

0
140

विकास कुमार
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक युवक में नोंकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक स्थानीय युवक में नोंकझोंक हो रही है। इसके बाद मंत्री के गनर और शागिर्दो ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

ये वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश की बताई जा रही है। कैबिनेट मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान वे जाम में फंस गए। तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार के आगे आकर अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और उसने हाथापाई शुरू कर दिया। युवक की पहचान शिवाजी नगर निवासी सुरेंदर सिंह नेगी के तौर पर की जा रही है। वहीं इस कांड के बाद कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को कड़ी नसीहत दी है। दसोनी ने कहा कि आम जनता रोज जाम से जूझ रही है लेकिन कैबिनेट मंत्री तो एक ही दिन में जाम से आजिज आ गए।

वहीं विवाद के तूल पकड़ने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सारा दोष युवक पर डाल दिया। अग्रवाल ने दावा किया कि युवक ने पहले उन पर हमला किया उन्होंने मीडिया को अपना फटा कुर्ता भी दिखाया। अभी तक इस मामले में युवक का पक्ष सामने नहीं आया है। अब पुलिस की जांच में ही इस घटना के हर पहलू का खुलासा हो पाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here