Homeदेशकांग्रेस ने जारी किया कर्नाटक चुनाव के लिए घोषणा पत्र,बजरंग दल और...

कांग्रेस ने जारी किया कर्नाटक चुनाव के लिए घोषणा पत्र,बजरंग दल और पीएफआई पर लगाएंगे बैन

Published on

न्यूज़ डेस्क
भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम कर्नाटक की जनता को किए गए वादों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस दौरान खड़गे ने पुरानी पेंशन योजना पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने पर इसे बहाल करने का काम किया जाएगा। साल 2006 के बाद के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। खड़गे ने कहा कि बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष खड़गे के अलावा पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ ही अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की

घोषणापत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से की है और कहा है कि अगर उन्‍हें सत्‍ता पर काबिज होने का अवसर मिला, तो वे इसे बैन करेंगे। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि एवं शक्ति की पांच गारंटी दोहराईं।

बता दें कि सोमवार को भाजपा ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें कई जनकल्याण योजनाओं के साथ-साथ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की बात कही गई है। बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।

200 यूनिट फ्री बिजली का वादा

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित केएसआरटीसी/बीएमटीएस बसों में सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जनता से वादा किया है कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट निशुल्क बिजली दी जाएगी। गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार रुपये तथा अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने पशुपालन को बढ़ावा देने और गांवों में कम्पोस्ट खाद केंद्र स्थापित करने के लिए गाय का गोबर 3 रुपये प्रति किलो खरीदने का वादा किया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को एक माह में तीन-तीन हजार रुपये तथा डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी/बीएमटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, “मैं छठी गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा। वहीं, उन्‍होंने कहा कि भाजपा द्वारा पारित किए गए अन्यायपूर्ण सभी कानूनों तथा अन्य जन विरोधी कानूनों को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दिया जाएगा।”

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...