मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों का आज परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा। छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से शरीर शिथिल रहेगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। व्यापार और नौकरी में आज संभलकर रहें। किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है, टारगेट पूरे करने के उद्देश्य से एक साथ कई क्षेत्रों का भ्रमण करना पड़ सकता है। वर्तमान समय में व्यापारियों को कारोबार के विस्तार पर ध्यान देना होगा, और यदि इसकी प्लानिंग कर ली है तो व्यापार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान दें। कामकाज को लेकर आज युवाओं का दिमाग पूरी तरह सक्रिय और सकारात्मक रहेगा। घर में मां की सेहत का अच्छे से ख्याल रखें क्योंकि अचानक से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, अपनी ओर से सेवा में कोई कमी न रखें। सेहत को लेकर की गई लापरवाही खर्च को बढ़ा सकती है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत में बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। ज्यादा परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 8
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाई-बहनों से जुड़े मामलों को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है, इसलिए हिम्मत और धैर्य से काम लें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। शाम के समय निकट और दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। पुरानी यादों से मन में प्रसन्नता रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है और डर को अपनी खुशी और स्वास्थ्य के रास्ते में न आने दें। जो लोग राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काम करते हैं उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को भी लगातार मेहनत करने की जरूरत है। बिजली के उपकरणों से न खेलें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप सही निवेश करने का मन बना रहे हैं तो सोच-समझकर करें, नहीं तो भविष्य में आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 5
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों के ऑफिशियल कार्यों में अच्छे मैनेजमेंट को देखते हुए उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारी वर्ग को कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर सजग रहना होगा, बड़े पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखें। युवाओं को दिन की शुरुआत धार्मिक कार्यों के साथ करने चाहिए इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज पुराने लोगों से फिर से मुलाकात होने का दिन है, इसके साथ ही नये सम्बन्धी एवं रिश्तेदारों से सम्पर्क स्थापित होंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। अगर आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा है, तो वह भी पूरा होगा। अगर आप धन का निवेश करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों की आज प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा। किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने के बावजूद समय पर आनंद पूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश होंगे।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी और समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा। अगर आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहकर्मी से संभलकर बात करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी सम्मान के योग दिखाई दे रहे हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज के दिन उन चीजों के बारे में न सोचें जो मायने नहीं रखतीं, उन चीजों पर ध्यान दें जो महत्वपूर्ण हैं। आज आप पैसे बचा सकते हैं और अपने परिवार को किसी दूर के शुभ समाचार से खुश कर सकते हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताना याद रखें। भले ही आप इसे समझते हों, हो सकता है कि आपके पास उनके लिए पर्याप्त समय न हो। यदि आप और आपके साथी ने हाल ही में कठिन समय बिताया है, तो आप फिर से प्यार में और अधिक महसूस कर सकते हैं। आज आप अपनी ऊर्जा बर्बाद कर सकते हैं, इसलिए अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें।
लकी रंग – ग्रीन
लकी नंबर- 9
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातक आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवनशैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। रुआत कर सकते हैं।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 2
