Homeदेशकर्नाटक के चुनाव प्रचार अभियान में गरजे राहुल गांधी,केंद्र में सरकार बनी...

कर्नाटक के चुनाव प्रचार अभियान में गरजे राहुल गांधी,केंद्र में सरकार बनी तो बदल देंगे जीएसटी स्ट्रक्चर

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है सभी पार्टी के बड़े नेता लगातार वहां दौरे और रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों के साथ बातचीत की।बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आजकल बीजेपी सरकार का फोकस सिर्फ दो-तीन अरबपतियों पर है। बात किसानों मजदूरों,और छोटे वेंडरों की होनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि अरबपतियों को बैंकों से लोन आसानी से मिल जाता है ,और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ भी कर दिया जाता है लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं किया जाता है।

बदल देंगे जीएसटी स्ट्रक्चर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलगांव में कहा कि जीएसटी देश के अमीर लोगों की मदद करने के लिए लगाया गया है। इतनी जटिल कर संरचना है कि लोगों को समझ में ही नहीं आता है कि वे कब और कैसे इसे भरें। बड़े बड़े उद्योगों में अकाउंटेंट होते हैं, लेकिन छोटे व्यापारियों के पास अकाउंटेंट नहीं होते,जिसकी वजह से वे कर नहीं भर पाते हैं और बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार दिल्ली में आती है, तो हम जीएसटी बदल देंगे।एक टेक्स होगा और कम से कम होगा। जीएसटी में जो पांच स्लैब है,हमउसको बदल देंगे।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this