Homeदुनियाट्रंप खेल रहे चेक-एंड बैलेंस का गंदा खेल! आसिम मुनीर को यूएस...

ट्रंप खेल रहे चेक-एंड बैलेंस का गंदा खेल! आसिम मुनीर को यूएस आर्मी डे परेड में बुलाया

Published on

ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मुंह पिटवाने वाले पाकिस्तानी आर्मी फील्ड मार्शल और सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका के आर्मी डे सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि अमेरिका ने आसिम मुनीर को 14 जून को आर्मी डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा है और वह 12 जून को वॉशिंगटन डीसी पहुंच सकते हैं।

सीएनएन ने वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तानी एंबेसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि आसिम मुनीर को 250 वीं यूएस आर्मी डे सेलिब्रेशन में शामिल होने का न्यौता अमेरिका की तरफ से भेजा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि यात्रा के दौरान पाकिस्तान की जमीन पर पल रहे आतंकियों के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे अफगानिस्तान और भारत में आतंकी हमले करवाने वाले टेरेरिस्ट ग्रुप्स के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कह सकते हैं।

पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।इसके बाद दोनों देशों के बीच 3-4 दिन की लड़ाई चली और 10 मई को सीजफायर हो गया, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर का क्रेडिट लेते भी नजर आए थे।उन्होंने कई बार कहा कि उनसे बात करने के बाद ही भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हुए। हालांकि, बाद में सरकार ने साफ कर दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ है, इसमें किसी तीसरे देश का कोई रोल नहीं है।

विश्वसनीय सूत्रों से यह बात भी सामने आई थी कि पाकिस्तान ने दो बार भारत से सीजफायर के लिए संपर्क किया था।पहले 7 मई को पाकिस्तान ने फोन करके सीजफायर का आग्रह किया और फिर 10 मई को पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) से 10 मई को शाम 3.35 बजे बात हुई और तब सीजफायर पर सहमति बनी थी।

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले करके उन्हें तबाह कर दिया।इसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की, जिसके जवाब में भारत ने भी कार्रवाई की और पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...