HomeदुनियाTime Magazine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने पर्सन ऑफ द ईयर, टाइम...

Time Magazine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने पर्सन ऑफ द ईयर, टाइम मैगजीन ने जारी की लिस्ट

Published on

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है। हर साल पत्रिका दुनिया भर से किसी न किसी को यह खिताब देती है और इस बार उसने यूक्रेन के राष्ट्रपति को यह स्थान दिया है। ज़ेलेंस्की दस महीनों से रूस के हमले का डटकर न सिर्फ सामना कर रहे हैं बल्कि अपने देश की प्रखर आवाज बनकर भी उभरे हैं।

टाइम पत्रिका के कवर पेज पर ज़ेलेंस्की

टाइम पत्रिका ने अपने वार्षिक पुरस्कार के चयन पर बताया “युद्ध के फैलने पर जब रूसी बमों की बारिश होने लगी यूक्रेन की राजधानी कीव को छोड़ने से इनकार करते हुए पूर्व कॉमेडियन ने अपने हमवतन को राजधानी से रेडियो प्रसारण से लामबंद किया और अपने युद्धग्रस्त देश में यात्रा की।”

साहस से किया रूस का मुकाबला

ज़ेलेंस्की ने पूर्वी यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति के पास यूक्रेनी सैनिकों के पास गए। टाइम ने 44 वर्षीय नेता के बारे में लिखा, “एक युद्धकालीन नेता के रूप में ज़ेलेंस्की की सफलता इस तथ्य पर आधारित है कि साहस संक्रामक होता है। यह आक्रमण के शुरुआती दिनों में ही यूक्रेन के राजनीतिक नेतृत्व में फैल गया था। सभी ने महसूस किया था कि राष्ट्रपति चारों ओर फंस गए हैं, लेकिन फिर भी साहस से मुकाबला करते रहे।”

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this