तुर्की में आज सुबह भूकंप के तेज झटके से भारी तबाही की सम्भावना

0
237

न्यूज़ डेस्क 
तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास बताया जा रहा है। शक्तिशाली भूकंप के कारण तुर्की में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। कई इमारतें गिरने के कुछ लोगों के मारे जाने की भी आशंका जताई गई है। स्थानीय मीडिया टीआरटी वर्ल्ड ने 5 लोगों से मारे जाने की पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है। इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है।

भूकंप स्थानीय समय से मुताबिक सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किमी अंदर बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र के कई प्रांतों में महसूस किया गया और कई इमारतों को गिरा दिया गया। यूएस द जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप एक प्रमुख शहर और प्रांतीय राजधानी गजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) दूर केंद्रित था। यह नूर्दगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था। भूकंप के झटके लेबनान और सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया के राज्य मीडिया ने बताया कि उत्तरी शहर अलेप्पो और मध्य शहर हमा में कुछ इमारतें ढह गईं।

भूकंप के झटके तुर्की के अलावा साइप्रस, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक, जॉर्जिया और अर्मेनिया तक महसूस किया गए। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। इनमें तुर्की में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। कई इमारतें गिर चुकी हैं। चारों ओर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here