Homeदुनियादुनिया के सबसे गंदे आदमी की पहली बार नहाने से मौत, बिना...

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की पहली बार नहाने से मौत, बिना पानी और साबुन के काट दिये थे 60 साल

Published on

नई दिल्ली: ईरान में दुनिया के सबसे गंदे आदमी की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। एकदम अकेला रहने वाला शख्स दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया।

कुछ महीने पहले अमौ हाजी को जबरदस्ती नहलाया गया

ईरान में रहने वाले अमौ हाजी नाम के इस शख्स की यूं तो काफी उम्र हो गई थी। ईरान के लेईरान में लंबे समय से रह रहे इस शख्स की मौत तब हुई जब कुछ महीनों पहले उसे जबर्दस्ती नहलाया गया। अमौ हाजी करीब 60 साल से नहाए नहीं थे। अमौ हाजी ने ईरान के देजगाह गांव में रविवार को आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार के अमौ हाजी अकेले रहते थे और बीमार होने के डर से 60 सालों से नहीं नहाए थे। कुछ महीने पहले हाजी की तस्वीर उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जब गांव के लोगों ने उसे जबरदस्ती नहलाया था।

अमौ हाजी की नहाने के कुछ दिन बाद ही हुई मौत

अमौ हाजी की मौत की जो वजह बताई जा रही है, वह अपने आप में काफी हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि हमेशा एकांत में रहने वाला ये शख्स दशकों में पहली बार नहाया था और नहाने के कुछ ही दिन बाद ही बीमार पड़ गया।

सड़क किनारे मरे जानवरों को भी खाते थे अमौ हाजी

दरअसल, युवा अवस्था के दौरान अमौ हाजी ने काफी बुरा वक्त देखा था। जिसने उनके दिमाग पर बुरा असर डाला था। बीमार पड़ने के डर से वे नहीं नहाने के अपने फैसले पर अडिग थे और 60 सालों तक बिना नहाए रहे। तेहरान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को भी खाते थे। उनका मानना था कि साफ-सफाई रखने से वे बीमार हो जाएंगे।

सबसे गंदा आदमी होने के बावजूद कभी बीमार नहीं हुए अमौ हाजी

बता दें कि दुनिया के सबसे गंदे आदमी के रिकॉर्ड के कारण साल 2013 में उनके जीवन पर ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नामक की एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री भी बनाई गई थी। कई विशेषज्ञ ये जानने के लिए भी उनके पास आए कि उनके शरीर में कोई परजीवी तो नहीं है, लेकिन हैरानी की बात है कि उनके शरीर में कोई बीमारी नहीं निकली। दुनिया का सबसे गंदा आदमी होने के बावजूद हाजी न तो कभी बीमार नहीं हुए थे और ना ही वह कभी किसी बैक्टेरिया की चपेट में आए।

Latest articles

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

More like this