पहलगाम आतंकी वारदात के बाद जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुटा भारत

0
99

पहलगाम हमले को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में शाम 6 बजे से CCS की बैठक प्रारंभ हो चुकी है ।इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई टॉप अधिकारी मौजूद हैं।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के भी बैठक में भाग लेने की चर्चा है। इस बैठक में आतंकी घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों पर ही नहीं बल्कि परदे के पीछे से भी इससे जुड़े हुए हर सदस्य तक पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाए जाने की संभावना है।

पहलगाम हमले को लेकर रक्षा राजनाथ सिंह ने कहा कि हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।भारत को डराया नहीं जा सकता। आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है।इस हमले में हमारे देश ने कई निर्दोष नागरीकों को खोया है. धर्म को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद , केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को हवाई किराए में बढ़ोतरी न करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीनगर से 20 उड़ानें भरी गईं, जिनमें कुल 3,337 यात्री थे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,कि यह कायराना हमला है…दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा

पहलगाम हमले के बाद भारत कड़े कदम उठा सकता है. PM मोदी की अध्यक्षता वाली CCS की मीटिंग में पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते खत्म करने पर फैसला हो सकता है। सिंधु जल समझौते पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। भारत P-5 में पाकिस्तान को बेनकाब कर सकता है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने घाटी से 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।इनमें वो लोग शामिल हैं जो ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) हैं या फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here