HomeदुनियाRussia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका,पुतिन ने कब्जे...

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका,पुतिन ने कब्जे वाले खेरसॉन से वापस बुलाई सेना

Published on

नई दिल्ली: रूस की सेना ने ऐलान किया कि वह यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन एवं उसके आसपास के इलाकों से पीछे हट रही है। इससे पहले खेरसान प्रांत के ज्यादातर इलाके पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था, लेकिन हाल के कुछ दिनों में रूसी सेना बिना लड़े ही पीछे हट रही थी। बता दें कि खेरसान क्षेत्र यूक्रेन के चार प्रांतों में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अवैध रूप से कब्जा लिया और बाद में वहां रूसी मार्शल लॉ लागू कर दिया।


सेना को पीछे हटाना रूस के लिए बड़ा झटका

खेरसॉन से अपनी सेना का हटना रूस के लिए एक बड़ा झटका है। यही एकमात्र ऐसी प्रांतीय राजधानी थी जिसपर रूसी सैन्यबलों ने आठ महीने की लड़ाई के दौरान कब्जा किया। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने कहा है कि खेरसान शहर में रूसी सेना के कुछ सैनिक अभी मौजूद हैं, इसलिए वो वहां जाने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी।

रूस के रक्षामंत्री ने दिया पीछे हटने का आदेश

खेरसॉन पर कब्जा करने के आठ महीने बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह महत्वपूर्ण फैसला है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अपने सैनिकों को खेरसॉन शहर से हटने और डिनिप्रो नदी के सामने के तट पर रक्षात्मक लाइन लेने का आदेश दिया है।अपनी टिप्पणी में जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि खेरसॉन शहर को संसाधनों की आपूर्ति करना अब संभव नहीं था।

शोइगु ने रूस के कमांडर सर्गेई सुरोविकिन के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

शोइगु ने यूक्रेन में रूस के कमांडर सर्गेई सुरोविकिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा, “सैनिकों को बाहर निकालना शुरू करें।” उन्होंने कहा कि उन्होंने खेरसॉन से सैनिकों को वापस निकालने और नीपर नदी के बाएं किनारे पर सुरक्षा व्यस्था स्थापित करने का “कठिन निर्णय” प्रस्तावित किया है।

पुतिन ने अक्टूबर में यूक्रेन के क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की घोषण की थी

इस बीच खेरसॉन शहर के पूर्व में मुख्य मार्ग पर इनहुलेट्स नदी पर बना पुल उड़ाए जाने की खबर है। रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खेरसॉन सहित यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अक्टूबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में शामिल करने की घोषणा की थी। रूस ने अपने क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों पर कब्जे की कोशिश होने पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल की भी चेतावनी दी थी। अब रूसी सेना ने खेरसॉन शहर छोड़ते हुए डेनिप्रो नदी के पश्चिमी किनारे पर सुरक्षात्मक मोर्चा बनाने की घोषणा की है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...