क्रेमलिन अटैक का रूस ने लिया बदला, यूक्रेन के खेरसॉन में रेलवे स्टेशन-सुपर मार्केट पर बरसाए बम, 21 की मौत 48 जख्मी

0
151

न्यूज डेस्क
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 14 महीनों से चल रहे भीषण युद्ध रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद अब और भी विकराल रूप लेता नजर आ रहा है। इस हमले से रूस इस कदर बौखला गया है कि यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमलों को अंजाम दे रहा है। रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के साउथ खेरसॉन के इलाकों में हमला किया। इस हमले में यूक्रेन के 21 नागरिकों की मौत हो गयी ज​बकि 48 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के अंदर और बाहर रूसी सैनिक अलर्ट मोड में है और कई शहरों ताबड़तोड़ हमले कर रही है। रूस के खेरसॉन पर हमले के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने क्षेत्र में 5 मई से कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। रूस ने साउथ खेरसॉन मुख्य क्षेत्रों के अलावा आस-पास के मौजूद दो गांवों में भी हमले किए। इसे पहले यूक्रेन ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पर भी ड्रोन से जानलेवा हमला किया था।

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऑफिस क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है और आरोप लगाया कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति को मार गिराने के लिए ये हमला किया। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त हमला हुआ, उस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जैलेंस्की फिनलैंड में सरप्राइज विजिट पर गए थे। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में एक रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, घर, हार्डवेयर स्टोर, सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। जेलेंस्की ने हमले में क्षतिग्रस्त हुए सुपरमार्केट की एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुपरमार्केट के फर्श पर शव और घायल लोग पड़े हुए है। वहीं उनके चारों ओर मलबा बिखरा हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को यह देखने और जानने की ज़रूरत है। रूस ने खेरसॉन हमले को एक बड़े पैमाने का हमला करार दिया।

इस बीच खबर है कि रूसी की आर्म्स फैक्ट्री हथियार बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। न्यूक्लियर फोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। क्रेमलिन हमले के बाद रूस बुरी तरह बौखला गया है। यूक्रेन के कई शहरों में हो रहे हमलों के वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें एक के बाद एक कई धमाको की आवास सुनी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here