Homeदुनियानए लुक में कैंब्रिज में लेक्चर देने पहुंचे राहुल गांधी ,प्रवासी समुदाय से...

नए लुक में कैंब्रिज में लेक्चर देने पहुंचे राहुल गांधी ,प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगे

Published on

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क
भारत जोड़ो यात्रा और फिर कांग्रेस महाधिवेशन की समाप्ति के बाद राहुल गांधी अब लंदन पहुँच गए है। लंदन के प्रसिद्ध कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल को एक लेक्टर देना है। काफी समय से इसकी मांग की जा रहे थी। कैम्ब्रिज का यह कल्चर रहा है कि दुनिया में जो भी आदमी कोई बड़ा साहसी काम करता है उस पर वहाँ बात की जाती है और छात्रों के बीच उस इंसान की कहानी रखी जाती है ताकि सबको प्रेरणा मिल सके। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तरफ भले ही भारत में जैसी भी की गई हो लेकिन दुनिया के देशो में इस लम्बी पैदल यात्रा को लेकर बहुत कुछ कहा गया है।

अब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रिटेन की हफ्तेभर की यात्रा पर हैं। यहां वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन देंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो के तौर पर राहुल ’21वीं सदी में सुनना-सीखना’ विषय पर व्याख्यन देंगे।

कैंब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’ ट्वीट में कहा गया, ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।’’

यह भारत के लिए भी गर्व की बात है। राहुल वहाँ क्या भाषण देंगे यह काफी महत्वपूर्ण है। देश की राजनीति चाहे जो भी चल रही है राहुल जो करते दिख रहे हैं उसमे सच्चाई की बू तो है। और सच का साथ ही दिया जा सकता है।

Latest articles

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

न्यूज डेस्क अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही...

More like this