HomeदुनियाSENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी,...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

Published on

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया। ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। इस फिफ्टी के साथ ही ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत SENA देशों में अब सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बराबरी कर ली। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 87 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।हालांकि, तीसरे दिन के लंच से ठीक पहले पंत 74 रन बनाकर रन आउट हो गए।

ऋषभ पंत का SENA देशों में यह 13वीं फिफ्टी है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी सेना देशों में 13 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं इस लिस्ट में श्रीलंका के दिनेश चांदीमल, फारुख इंजीनियर और और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने SENA देशों में 7-7 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। ऐसे में अब पंत इन सबसे आगे निकल गए हैं।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान भी छोड़ना पड़ा था, लेकिन बल्लेबाजी में धीमी शुरुआत करने के बाद दमदार बल्लेबाजी का खेल दिखाते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उनकी शानदार पारी के कारण ही केएल राहुल के साथ मिलकर पंत ने 100 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this