Homeदुनियाहिंसा के बाद नेपाल के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, सुबह पीएम ओली...

हिंसा के बाद नेपाल के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, सुबह पीएम ओली से छोड़ा था अपना पद

Published on

नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पद छोड़ने के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। स्थिति तब गंभीर हो गई जब सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा।अब तक की घटनाओं में से कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और राजधानी समेत कई हिस्सों में आगजनी और तोड़फोड़ जारी है।

नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।इसी फैसले के खिलाफ विरोध की शुरुआत हुई, लेकिन देखते-देखते यह आंदोलन बेकाबू हो गया।हिंसा फैलने के बाद सरकार ने बैन का फैसला वापस ले लिया, बावजूद इसके जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

हिंसक प्रदर्शनों के दौरान भीड़ ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के दफ्तर समेत कई मंत्रियों और नेताओं के दफ्तरों में घुसकर तोड़फोड़ की।हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राजधानी काठमांडू के कई इलाकों में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प जारी है।
नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। विदेश मंत्रालय ने एडवायजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को नेपाल यात्रा न करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान हालात बेहद अस्थिर हैं, इसलिए फिलहाल यात्रा से बचें
विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि वे अपने घर या निवास स्थान से बाहर न निकलें. मंत्रालय ने कहा है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और स्थिति सामान्य होने तक पूरी सावधानी बरतें. नेपाल का यह संकट सिर्फ उसकी आंतरिक राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ सकता है.

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this