Homeदुनियामक्का में भीषण गर्मी के कहर से 500 से ज्यादा हज यात्रियों...

मक्का में भीषण गर्मी के कहर से 500 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत, पारा 52°C के करीब पहुंचा

Published on

न्यूज डेस्क
तेज धूप और भयानक गर्मी के चलते मक्का में हज करने गए 550 हजयात्रियों की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई। जिन हजयात्रियों को यह भीषण गर्मी लील गई है, वे मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, ईरान और सेनेगल से आए थे। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसेम में ही इतने शव देखे जा चुके हैं। मौत का सबसे बड़ा कारण लू लगना है। सऊदी के सरकारी टीवी ने बताया कि मक्का में ग्रांड मस्जिद के आसपास का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मरने वालों में सर्वाधिक 323 हज यात्री मिश्र से हैं, जबकि 60 जॉर्डन से थे।

पिछले साल विभिन्न देशों ने कम से कम 240 तीर्थयात्रियों के मरने की सूचना दी थी, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशियाई नागरिक थे। मक्का के बाहर मीना में हजयात्रियों को अपने सिर पर पानी की बोतलें डालते हुए देखा गया। जबकि स्वयंसेवकों ने उन्हें ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट आइसक्रीम दी। सऊदी अधिकारियों ने हजयात्रियों को छाते का उपयोग करने, खूब पानी पीने और दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान धूप में निकलने से बचने की सलाह दी थी।

हज, दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में शुमार है। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार हज की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। वार्षिक हज यात्रा के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है, जिसमें इस वर्ष लगभग 18 लाख मुसलमान भाग ले रहे हैं।

Latest articles

FREE में 24 घंटे AC चलाने के लिए कितने किलोवाट का सोलर पैनल चाहिए

अगर आप लगातार AC चलाते हैं और बिजली के बिल से परेशान हैं, तो...

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा यूं ही नहीं बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल 2025...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, स्टील पर लगाएंगे 50% आयात शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक इस्पात संयंत्र में घोषणा की...

पाकिस्तान का हुलिया बदलने की तैयारी में भारत, Su- 57 और F -35 की खरीद की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के संबंध...

More like this