Homeदुनियापाकिस्तान कर रहा भारत की जासूसीभारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन,मच गया...

पाकिस्तान कर रहा भारत की जासूसीभारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन,मच गया हड़कंप

Published on

जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर एक संदिग्ध ड्रोन मिला है।कैमरा ड्रोन तनोट थाना क्षेत्र के लोंगेवाला एरिया में पाया गया है।हालांकि, BSF ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से उड़ाया गया? किसने उड़ाया? ड्रोन को पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था या फिर भारतीय सीमा से ये अभी यह साफ नहीं हो सका है।हालांकि, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से जासूसी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।इस बीच सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज और फीड खंगाल रही हैं।

संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद नजदीकी की चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी जैसलमेर सीमा पर कई बार संदिग्ध डिवाइस मिल चुके हैं । वहीं ये ऐसे मौके पर मिला है, जब स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, लेकिन BSF की सतर्कता ने ड्रोन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।ड्रोन का मिलना इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर को पकड़ा गया है।

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।इस दौरान जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की तरफ से ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है।इसका उद्देश्य बॉर्डर पर होने वाली किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि और जासूसी को रोकना है।ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF ज्यादा सतर्क हो चुकी है।बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है।इसके तहत न केवल सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है, बल्कि आसपास के गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी भी तेज की गई है। ड्रोन जैसी हाई-टेक डिवाइस का मिलना यह संकेत देता है कि दुश्मन देश तकनीकी माध्यमों से भी सीमा पार की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...