Homeदुनियाइमरान खान को सभी मामलों में मिली जमानत ,पीएम शाहबाज ने आपातकाल...

इमरान खान को सभी मामलों में मिली जमानत ,पीएम शाहबाज ने आपातकाल लगने की दी सलाह

Published on

न्यूज़ डेस्क
पाकिस्तान की राजनीति आगे किस तरफ जायेगी कहना मुश्किल है। एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर जहां पाकिस्तान के कई इलाकों में अभी भी उपद्रव का माहौल है वही दूसरी तरफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट से इमरान खान को बड़ी राहत भी मिली है। इमरान खान को सभी मामलों में जमानत दे दी गई । 9 मई के बाद दर्ज किसी भी मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया गया है। फिर भी इमरान खान समर्थकों को लग रहा है कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

पाकिस्तान की पल पल बदल रही राजनीति में द पाकिस्तान डेली’ के मुताबिक पाकिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट की बैठक की है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने देश के हालात को देखते हुए आपातकाल लागू करने की सलाह दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने फेडरल कैबिनेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान और उनकी पार्टी दोनों ही झूठे हैं। कैबिनेट बैठक में शहबाज ने इमरान की सरकार गिरने का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार गिराने के जो आरोप लगाए गए, वो पूरी तरह से झूठे थे।

उधर इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पीटीआई सुप्रीमो इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दो हफ्ते की जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति मियां गुल हसन औरंगजेब और न्यायमूर्ति समन रफत इम्तियाज की खंडपीठ ने मामले के सभी प्रतिवादियों को अगली सुनवाई पर तैयार रहने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने सख्त कमेंट करते हुए कहा कि, वो इमरान की गिरफ्तारी के लिए बेताब थे। उधर पीटीआई ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, देश में विरोध-प्रदर्शन जारी रखें। इमरान खान को सभी मामलों राहत मिली। इमरान खान को 17 मई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। जल्द ही इमरान खान रिहा हो जाएंगे।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this