Homeदुनियाहाथों-पैरों में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं डैमेज हो गईं नर्व्स,...

हाथों-पैरों में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं डैमेज हो गईं नर्व्स, जानें इसे पहचानने का तरीका

Published on

क्या आपने कभी पैरों या हाथों में झनझनाहट, सुन्नपन या तेज झटके जैसा दर्द महसूस किया है? अक्सर लोग इसे सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये लक्षण नर्व डैमेज के हो सकते हैं।हाल ही में जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च ने यह चौकाने वाला खुलासा किया है।

अमेरिका के मिशिगन (Michigan) में 169 लोगों पर स्टडी की गई। औसतन मरीजों की उम्र 58 साल थी और करीब 70 प्रतिशत लोग इस बीमारी से परेशान थे। लगभग आधे मरीजों को Diabetes था और बाकी को Metabolic Syndrome जैसे हाई ब्लड प्रेशर, पेट पर चर्बी, हाई ब्लड शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल था।

करीब 60 प्रतिशत मरीजों को लगातार दर्द (Chronic Pain) था।हर तीसरे मरीज ने बताया कि दर्द जैसा महसूस होता है।यह बीमारी Falls, Infections का कारण बन सकती है।इतना ही नहीं, न्यूरोपैथी से Depression और Early Death का भी खतरा बढ़ जाता है।

अब तक माना जाता था कि Neuropathy, Diabetes की वजह से है,लेकिन रिसर्च में सामने आया कि Metabolic Syndrome वाले लोग भी इस बीमारी के चार गुना ज्यादा शिकार होते हैं। यानी सिर्फ शुगर नहीं, बल्कि वजन बढ़ना, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी नसों को कमजोर बना सकती हैं।

स्टडी ने ये भी जांचा कि Income और Race का इससे क्या रिश्ता है। जिसके बाद आय का असर नहीं मिला। हैरानी की बात यह रही कि Black Population में न्यूरोपैथी का खतरा दूसरों से थोड़ा कम पाया गया।

स्टडी की लीड रिसर्चर डॉ. मेलिसा ए. एलाफ्रॉस के मुताबिक, न्यूरोपैथी का समय पर पता लगाना और इलाज करना बेहद जरूरी है। यह बीमारी न सिर्फ जीवन की गुणवत्ता घटाती है, बल्कि मौत का खतरा भी बढ़ाती है।

यह स्टडी साफ बताती है कि पैरों और हाथों की नसों का दर्द हल्के में लेने वाली बात नहीं है।अगर आपको सुन्नपन, झनझनाहट या लगातार दर्द हो रहा है, तो इसे नज़रअंदाज न करें. समय रहते जांच और इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this