Homeदुनियागिरफ्तारी के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रिहा, अदालत ने लगाया 1.22...

गिरफ्तारी के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रिहा, अदालत ने लगाया 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना ,जनवरी 2024 से चलेगा मुकदमा

Published on

न्यूज डेस्क
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार का मुंह बंद रखने और पैसे देने के आरोप में मंगलवार को मैनहट्टन की कोर्ट में गिरफ्तार कर लिया गया ।हालाकि उन्हे फिर छोड़ दिया गया है और ट्रंप फ्लोरिडा पहुंच गए है । सुनवाई के दौरान ट्रंप पर 34 आरोप लगाए गए और जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना की राशि 1 लाख 22 हजार डॉलर पोर्न स्टार को दिया जाएगा ।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की सुनवाई के दौरान तीन उदाहरणों का हवाला दिया गया. पहला ट्रंप टॉवर के दरबान को 30,000 डॉलर, महिला को 150,000 डॉलर का भुगतान और तीसरे में एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर देने की बात कही । वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी जज का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है ।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट आए थे. ट्रंप न्यूयॉर्क के मैनहट्टन कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए थे । न्यूयॉर्क की सड़कों पर 35 हजार से ज्यादा पुलिस वाले और सीक्रेट सर्विस के एजेंट तैयार थे । हालांकि उन्हें आरोप बताने के बाद छोड़ दिया गया था । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप 8 कारों के काफिले से अदालत पहुंचे और सीधे कोर्ट के अंदर चले गए ।

भारतीय समय के मुताबिक रात पौने बारह बजे के करीब ट्रंप मैनहट्टन कोर्ट में जज के सामने पेश हुए थे ।इस दौरान उन्हें जज ने ग्रैंड ज्यूरी की तरफ से लगाए गए आरोप सीलबंद लिफाफे में थमा दिए ।कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि ट्रंप को स्टॉर्मी डैनियल को 1 लाख 22 हजार डॉलर का हर्जाना देना होगा । वहीं, ट्रंप ने कोर्ट से कहा वो बेकसूर हैं और 34 मामलों में उन पर जुड़े बेबुनियाद हैं ।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this