Donald Trump Money Hash Case: नई मुसीबत में ट्रंप, पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े मामले में चलेगा केस

0
246

न्यूज डेस्क
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। पोर्न स्टार केस में ज्यूरी ने जांच के बाद ट्रंप के खिलाफ आपराधिक केस चलाने की मंजूरी दे दी है। इस के बाद डोनाल्ड ट्रंप को सरेंडर करना पड़ सकता है। अगर ट्रंप सरेंडर नहीं करेंगे तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने 30 मार्च को ट्रंप को दोषी ठहराया है। 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान एक पोर्न स्टार को पैसे देने के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया गया। इसके बाद वो आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। अगर ट्रंप गिरफ्तार होते हैं तो गिरफ्तार होने वाले वो अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे। वहीं वाइट हाउस के प्रवक्ता कैरिन जीन पियरे ने कहा कि लोग अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ना चाहते हैं। पियरे ने कहा कि ये घटना शर्मनाक है।

उल्लेखनीय है कि 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर के भुगतान की जांच से ये मामला जुड़ा है। इस केस में डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने आरोपी माना गया है। हालांकि ग्रांड ज्यूरी की जांच के बाद आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि 2006 में ट्रंप और उनके बीच अफेयर था। इसकी भनक लगने पर ट्रंप टीम के वकील ने स्ट्रॉर्मी को चुप रहने के लिए एक लाख तीस हजार डॉलर का भुगतान किया थां ट्रंप टीम के वकील ने ये रकम गुपचुप तरीके से स्ट्रॉर्मी को दी थी। खैर अब इस मामले पर पूरी दुनिया की नजर टिक गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here