Homeदुनियाकौन है चीन के नए प्रधानमंत्री ' ली कियांग ' जिन पर...

कौन है चीन के नए प्रधानमंत्री ‘ ली कियांग ‘ जिन पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने जताया भरोसा

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

ली कियांग को शनिवार को 14 वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में चीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा नामित शंघाई के पूर्व कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ली कियांग ने 2936 प्रतिनिधियों से वोट प्राप्त किया।ली कियांग अब के कियांग का स्थान लेंगे जिन्होंने दो कार्यकाल में देश के लिए 10 वर्ष सेवा की।।

ली कियांग ने कोबिड से चीनी अर्थव्यवस्था को संभाला

शंघाई के पूर्व कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख 63 वर्षीय ली कियांग ने शनिवार को देश का दूसरा सबसे बड़ा पद संभाल लिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी ली कियांग को लेकर 3 साल के कोविड-19 प्रतिबंधों से पस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया जाता है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी हैं ली कियांग

बीजिंग में गेट ऑल ऑफ द पीपल के अंदर एक स्क्रीन पर अनुमानित कुल योग के अनुसार उन्हें 2936 वोट मिले,जिसमे 3 वोट खिलाफ और 8 मतदान नहीं हुए शामिल है। चीनी राष्ट्रपति के साथ लियांग के घनिष्ठ संबंध है। वह 2004 और 2007 के बीच जिनपिंग के चीफ आर्मी स्टाफ भी थे।

ली कियांग पर विशेषज्ञों की राय

ट्रीवियम चाइना कंसल्टेंसी के सह संस्थापक ट्रे मैकअरवार ने कहा कि स्थिति के बारे में मेरी समझ यह है कि ली कियांग के पास सिस्टम के भीतर बहुत अधिक अधिकार होंगे l वही कुछ विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना के बाद से पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने केंद्र सरकार में पहले कभी काम नहीं किया है। जिसका अर्थ है कि नौकरी के शुरुआती महीने में उन्हें सीखने की अवस्था का सामना करना पड़ सकता है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this