Homeदुनियाइजरायली हमले में हिजबुल्ला का एक और कंमाडर ढ़ेर

इजरायली हमले में हिजबुल्ला का एक और कंमाडर ढ़ेर

Published on

न्यूज डेस्क
इजरायल की सेना ने रविवार को दक्षिणी बेरूत के दहियाह इलाके में बेका घाटी में आइन शहर पर हवाई हमले किए। हमले में 11 लोगों की मौत हो गयी। सेना ने कहा कि वह हिजबुल्ला के पूरी तरह खात्मे तक हमले जारी रखेगा। इजरायली सेना ने कहा कि उसने हवाई हमलों में हिजबुल्ला के एक और प्रमुख सदस्य नबील कौक को मार गिराया है। वह हिजबुल्ला की सेंट्रल समूह के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य हसन खलील यासीन को भी ढ़ेर करने का दावा किया।

उधर हिजबुल्ला ने पुष्टि की कि शुक्रवार को हुए हमले में हसन नसरल्लाह के अलावा उसके दक्षिणी फ्रंट के प्रमुख अली कार्की की भी मौत हो गयी है। हालांकि कौक की मौत को लेकर समूह की और से कोई बयान नहीं आया है। अमेरिका ने 2020 में कौक के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी। यदि उसकी मौत की पुष्टि होती है तो हिजबुल्ला के लिए यह सातवां बड़ा झटका होगा। चीन ने रविवार को इजरायल से पश्चिमी एशिया में तनाव को कम करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन इस घटना पर करीब से नजर रख रहा है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने से चिंतित है।

उधर नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान की सेना ने अपने पहले बयान में इस संकट के समय में देश के लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वन किया है। सेना ने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक बेहद नाजुक समय है। इजरायली दुश्मन अपनी विनाशकारी योजनाओं को लागू करने और लेबनानी लोगों के बीच विभाजन का काम कर रहा है, इसके चलते सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान या मध्य पूर्व में ऐसा कोई भी स्थान नहीं है जो इजरायल की पहुंच से दूर हो। उन्होंने कहा कि जो लोग इजलायल को निशाना बनाएंगे, उन्हें नजीते भुगतने होंगे। जो हमे मारेगा, हम उसे खत्म कर देंगे। मैं पीड़ित देशों के नागरिकों से कहता हूं इजरायल आपके साथ है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this