HomeदेशWeather Updates Today 10 April 2024: चिलचिलाती गर्मी के साथ हीटवेव का...

Weather Updates Today 10 April 2024: चिलचिलाती गर्मी के साथ हीटवेव का अटैक, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
राष्ट्रीय राजधानी समेत देश में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक भारत के दक्षिणी राज्यों में लू चलने की आशंका है तो वहीं 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, तेलांगना और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 10 और 11 अप्रैल को देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में में इस सप्ताह तापमान के लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राजधानी में लू नहीं चलेगी क्योंकि 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। अप्रैल, मई और जून में गर्मी सबसे ज्यादा होती है और इन महीनों में मौसम गर्म रहेगा इसलिए अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक मध्‍य भारत के साथ ही देश के उत्‍तर-पश्चिमी हिस्‍सों में मौसम के तेवर में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में 10 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में 10 और 11 अप्रैल को तेज हवाल के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्‍तर-पश्चिम भारत में 13 से 16 अप्रैल 2024 तक गरज-चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के उच्‍च पर्वतीय प्रदेशों को लेकर भी संभावनाएं जताई गई हैं। इसके अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर में 13 और 14 अप्रैल को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही घाटी के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग मुताबिक, हिमाचल और उत्‍तराखंड में कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। दूसरी तरफ, राजस्‍थान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...