HomeदेशWeather Update Today 29 August 2024: दिल्ली में आज भी बारिश का...

Weather Update Today 29 August 2024: दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला जारी,जाने अपने शहर का हाल

Published on

Weather Update Today
देश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-NCR में आज भी भारी बारिश हो रही है। बीती रात से बादल झमाझम बरस रहे हैं, जिसके चलते राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त को भी दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। दूसरी ओर, गुजरात में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 12 में से 10 जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को आंधी और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में पिछले 4 दिन से बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। वहीं बारिश के कारण अलग-अलग हादसे में 4 दिन में 26 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2 दिन और बारिश होते रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम में बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this