HomeमौसमWeather Update Today: UP-बिहार व दिल्ली में बढ़ेगा ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल...

Weather Update Today: UP-बिहार व दिल्ली में बढ़ेगा ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी शुरू; तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में धीरे धीरे सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ने लगा है,राजधानी दिल्ली में भी सर्द लहर तेज हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दिखाई देगी। मौमस विभाग ने उत्तरी राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्य शामिल हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में स्मॉग और हल्का कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। प्रदेश में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में ठंडी हवाएं और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। बिहार में ठंड का असर बढ़ रहा है, जिसको लोग भी महसूस कर रहे हैं। कई जिलों में कोहरा छाना शुरू हो गया है, जिससे दिन में लोगों को परेशानी होती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।

इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल सहित कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में बुधवार को बर्फबारी हुई। गुरुवार को भी बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर में सुबह तो गलन भरी रही लेकिन दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु तट पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। केरल और आंध्र प्रदेश तट पर बारिश हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में बारिश हल्की बारिश संभव है।

उधर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर 24 घंटे बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु तट के पास समुद्र की स्थिति अगले 48 घंटों तक खराब से बहुत खराब रह सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this