HomeदेशWeather Update Today 22 May 2024: पंजाब-हरियाणा-दिल्ली समेत इन राज्यों में लू...

Weather Update Today 22 May 2024: पंजाब-हरियाणा-दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश

Published on

Weather Update Today
देश के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली एनसीआर भीषण आग उगलने वाली गर्मी का टॉर्चर व गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जिन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिल्ली में, पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कुछ गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहा।

आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चल सकती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...