HomeमौसमWeather Update Today 19 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसेंगे मेघ, यूपी-बिहार...

Weather Update Today 19 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसेंगे मेघ, यूपी-बिहार में भी जारी बारिश का दौर; जानें अपने शहर का हाल

Published on

Weather Update
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से बारिश लगातार हो रही है। सबसे बुरे हालात बिहार के हैं। यहां बाढ़ के चलते कुल 274 विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। विभिन्न पंचायतों के 20 स्कूल या तो पानी से पूरी तरह घिर गए हैं या उनमें पानी प्रवेश कर गया है। बुधवार से स्कूलों में परीक्षा भी प्रारंभ होने वाली थी। शिक्षकों व छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम ने अपना मिजाज बदला है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। हल्की से मध्यम बारिश के चलते राजधानी में गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 सितंबर को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू व मंडी जिले में 19 सितंबर को वर्षा के साथ तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तर प्रदेश में कानपुर व आसपास के जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक रुक-रुककर हुई वर्षा के दौरान कच्चे घरों और पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यमुना, घाघरा, और शारदा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मथुरा, और सोनभद्र सहित अन्य जिलों में आज भी झमाझम बारिश हो सकती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...