HomeदेशWeather Update Today 11 April 2024: दिल्ली में इस वीकेंड बदलेगा मौसम,...

Weather Update Today 11 April 2024: दिल्ली में इस वीकेंड बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन तक लोगों को मिलेगी राहत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया लू-आंधी का अलर्ट

Published on

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है, तो कहीं लू ने पारा बढ़ा रखा है। आधा देश लू की चपेट में है, तो आधे हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कई क्षेत्रों में आंधी के साथ-साथ ओले भी गिरेंगे। जबकि, दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बढ़कर 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल अब तक शहर का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 14 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में और 11 और 12 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम की ये गतिविधि 13 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसी तरह, 11 से 13 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 12 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 से 16 अप्रैल के बीच इसमें काफी वृद्धि हो सकती है। 13 से 15 तारीख के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश और तूफान के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। राजस्थान में 11 से 15 अप्रैल के बीच बारिश और तूफान संभव है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...