HomeदेशWeather Update Today 07 May 2024 : भीषण गर्मी से तप रहे...

Weather Update Today 07 May 2024 : भीषण गर्मी से तप रहे कई राज्य, दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on

Weather Update Today
मई महीने की शुरुआत से ही गर्मी की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम में नरमी देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक,आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर अभी और देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और बारिश भी हो सकती है। राहत की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है। मतलब लोगों को अभी लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 7 मई की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर 11 और 12 मई को हल्की-फुल्की बौछार होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों में दिल्ली-एनसीार के कुछ इलाकों में 43 डिग्री तक तापमान पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में आज यानी 7 मई और 8 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 7 से 9 मई के बीच पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान, बिजली और अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है। इतना ही नहीं, आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश संभव है और धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, आज उत्तराखंड और केरल में भी फुहारें पड़ने की संभावना है।

इस बीच, मंगलवार को तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम के साथ हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद, तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने दक्षिणी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...