Weather Update Today: गर्मी से उत्तर भारत का हाल बेहाल! कहीं 45 तो कहीं 47 के पार तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

0
408

Aaj Ka Mausam
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं राजस्थान में अगले दो दिनों तक और उत्तर प्रदेश में 21 मई तक लू चलने की संभावना जताई है।

इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी बारिश की भी उम्मीद है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here