HomeमौसमWeather Update: दिल्ली में प्रदूषण के बाद कोहरे और ठंड की दस्तक,...

Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण के बाद कोहरे और ठंड की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

Published on

न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच दिल्ली में ठंड ने भी दस्तक दी है। लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. तापमान में गिरावट होने से भी प्रदूषण पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। दिल्ली का ओवरऑल AQI 404 दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगल हफ्ते से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 19 नवंबर तक उत्तर भारत और हिमालय की तराई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। पंजाब के कुछ क्षेत्र हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 18 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक 19 नवंबर तक घने कोहरे रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 12.5°C के आसपास रहने का अनुमान है, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक ठंडा है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के मौसम के बारे मे बताया कि यहां अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश होती रहेगी। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this