HomeमौसमWeather Report Today:दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट, स्मॉग से हवा...

Weather Report Today:दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट, स्मॉग से हवा हुई जहरीला, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अब ठंड की एंट्री हो चुकी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।

पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज से पारा और गिरेगा। आने वाले दो-चार दिन में घने कोहरे की संभावना तो नहीं है लेकिन तापमान में गिरावट आएग। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। कई कोशिशों को बाद भी इसपर लगाम लगा पाना काफी मुश्किल हो गया है।

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी ठंड पड़ने लगी है। लोगों की सुबह कोहरे से हो रही है। आज की बात करें तो दोनों ही जगह कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि आगे कोहरा पड़ने की संभावना है। 27,28 और 29 नवंबर को लोगों की सुबह कोहरे के बीच होगी। दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी आगे कोहरे का अलर्ट है। आज के लिए मौसम साफ रहेगा। हरियाणा में अधितम तापमान 26-27 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पंजाब की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री तो न्यूनतम 10-11 डिग्री तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान कई इलाकों में -2 से -3 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया जा रहा है। जम्मू में आज न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहेगा। इसके अलावा कई जगहों में पारा 2 से 5 डिग्री नीचे जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में आज लोगों को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यह सिलसिला 29 नवंबर तक बना रहेगा। आज न्यूनतम तापमान कई इलाकों में -2 तक भी जा सकता है। उत्तराखंड में कोहरे का असर नहीं रहेगा, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ेगी।

पूर्वी भारत, विशेषकर ओडिशा और बंगाल में, इस सप्ताह बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस कारण स्थानीय प्रशासन को तैयार रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण भारत में, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि, आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस क्षेत्र में तापमान भी सामान्य रहेगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...