HomeदेशWeather Report Today 20 June 2024: मानसून पर आई बड़ी खुशखबरी, उत्तर...

Weather Report Today 20 June 2024: मानसून पर आई बड़ी खुशखबरी, उत्तर भारत की बदलेगी फिजा, दिल्ली-NCR में इस दिन से बरसेंगे बदरा

Published on

Weather Today
देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान दिन के साथ-साथ रात में भी लगातार हाई बना हुआ है। पिछले कई दिनों से लू और हीटवेव के साथ-साथ भीषण गर्मी का अटैक जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है हालांकि यह मामूली ही होगी। साथ ही, अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अस्पतालों ने पिछले दो दिनों में हीटस्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और कई मौतों की सूचना भी मिली है।

दिल्ली में कम से कम 14 वर्षों में सबसे गर्म रात दर्ज की गई जिसमें न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू डिविजन के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। एक ताजा वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस से उत्तरी क्षेत्र में उच्च तापमान से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश की उम्मीद है।

पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ हिस्सों में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश संभव है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं देश के पूर्वोत्तर हिस्से असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this