HomeदेशWeather Report Today 09 June: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर,...

Weather Report Today 09 June: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में मानसून की एंट्री! जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Aaj Ka Mausam 09 June
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। वहीं दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी और दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत को मानसून का अभी कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है। इन हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 9 जून से अगले पांच दिनों तक लू चलेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के मुंबई सहित कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु में भारी वर्षा देखी गई। जबकि 8-11 जून में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने चेतावनी दी है। इसके साथ महाराष्ट्र, केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this