Weather Report Today 03 October 2024: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी, जानिए यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

0
105

Weather Report Today
देशभर से मानसून विदा हो रहा है,लेकिन जाते-जाते कुछ राज्यों में बारिश के झमाझम दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर तेज धूप और गर्मी का असर लोगों को परेशान कर रहा है। दिल्ली के लोगों को आज भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, जबकि नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम मिला-जुला रहेगा, जहां कहीं तेज धूप होगी, तो कहीं हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बनेगा दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे लोगों को तेज धूप और उमस झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, शनिवार से कुछ हद तक मौसम में बदलाव हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना कम ही है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा, जिससे उमस और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून का प्रभाव अब थोड़ा कम हो चुका है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर कम हो रहा है, लेकिन आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे वहां का तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल में भी बारिश हो सकती है। झारखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here