HomeदेशWeather forecast Today: उत्तर भारत में लू का दौर जारी, केरल-तमिलनाडु में...

Weather forecast Today: उत्तर भारत में लू का दौर जारी, केरल-तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Published on

Weather forecast Today
देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान और लू के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इसी सप्ताह उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले सात दिनों तक भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। इन दिनों अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सात दिनों के पूर्वानुमान में, गुरुवार से शनिवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पूर्वी भारत के तटवर्ती इलाकों के मौसम में बदलाव आने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ गई है। निम्‍न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसका असर झारखंड और बिहार में देखा जा सकता है। दूसरी तरफ, दक्षिणी भारत के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को पूरा करने के लिए हाईकोर्ट को दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को पूरा करने के लिए न्यायिक अधिकारियों...

मिडिल ईस्ट में ट्रंप के साथ हो जाएगा खेल! ईरान को क्रूज मिसाइल देगा चीन

अमेरिका की ओर से बार-बार दी जा रही धमकी को बीच अब ईरान ने...

सिम निकालते ही बंद होगा ऐप, जानिए क्या है नया नियम

भारत में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर लगाम कसने के लिए व्हाट्सऐप ने...

स्किन पर नजर आएं ये 11 लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, वरना सड़ जाएगी आपकी किडनी

किडनी की बीमारी को अक्सर "साइलेंट" कंडीशन कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती दौर में...

More like this