न्यूज डेस्क
Aaj Ka Mausam 28 JANUARY 2024: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घनो कोहरे प्रकोप जारी है। कई राज्यों में शीतलहर भी चल रही है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है।आईएमडी के मुताबिक धीरे-धीरे लोगों को राहत मिलने लगेगी। यानी कि 28 जनवरी से लोगों को कोहरे और ठिठुरन दोनों से ही राहत मिलने लगेगी। वहीं आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी काफी प्रभावित हो रही है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega |Weather Forecast Today 28 JANUARY 2024
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ कर 19 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़ कर 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी बढ़ कर 21 डिग्री होने का अनुमान है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि जनवरी माह का अंत बारिश के साथ होने की संभावना है। यानी कि 31 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो,अब घने कोहरे से राहत मिल चुकी है। बस देखते ही देखते कोहरे के कहर का अंत होगा।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 28 JANUARY 2024
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के वक्त घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड, राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट इंडिया के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Aaj Ka Taaja Mausam | Hello Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
इसके अलावा, उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मीडियम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में लाइट बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु के कुछ जिलों में हल्की बारिश संभव है।
