HomeदेशWeather forecast Today 25 April 2024: बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में...

Weather forecast Today 25 April 2024: बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के साथ ही मौसम विभाग ने भीषण लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में अगले 4 दिन भीषण लू चलने की चेतावनी जारी ​की है। इन राज्यों में तापमान औसत से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस बीच, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

वहीं, दूसरी ओर बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, नवादा, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर जिले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन जिलों में 25 अप्रैल यानी गुरुवार तक हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिन के समय घर से बाहर निकलने पर लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 28 अप्रैल तक छिटपुट बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से शुक्रवार को रात के समय दिल्ली में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर मुख्य रुप से दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर पड़ेगा। यहां गरज के साथ बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल से राजस्थान और दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा। अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान दिल्ली समेत आसपास के कई शहरों के तापमान सीजन में पहली बार 40 डिग्री को पार कर जाएंगे।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...