HomeदेशWeather Forecast Today 01 June 2024: कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं मॉनसून...

Weather Forecast Today 01 June 2024: कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं मॉनसून की दस्तक, जानिए कैसा रहेगा आज देशभर का मौसम

Published on

Aaj Ka Mausam
आज से जून का महीना शुरू हो चुका है, भीषण से लोग परेशान हैं। हालांकि देश के कई हिस्सों में मौसम ने सुहानी करवट भी ली है। मई के आखिरी दिन केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार का दिन भी भीषण गर्मी भरा रहा और अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई के महीने में यह तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं मई के महीने में सिर्फ 2 बार ही बारिश हुई है जो कि पिछले 10 सालों में सबसे कम है। दिल्ली एनसीआर शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान 44 डिग्री के आस-पास बना रहने के आसार हैं।

केरल में मानसून आने के बाद से कई हिस्सों में मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अब पूरे देश में तापमान कम होगा। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून आने के बाद अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिलेगी। दरअसल, इसकी वजह ये है कि जून माह में देश के उत्तरी पश्चिमी राज्य जैसे- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इस बार दोगुने दिन लू चलने की आशंका है।

वहीं पूरे देश में धीरे-धीरे फैल रहे मानसून की बात की जाए तो दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है इस दौरान मानसून ने बंगाल की खाड़ी समेत त्रिपुरा, मेघालय और असम में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। असम में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार तक यहां पर करीब 42 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित थे। वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को यहां करीब साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। असम की ज्यादातर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

Latest articles

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...

तालिबान को लुभाने में जुटे भारत-पाकिस्तान,इस्लाम या पैसा,क्या चाहेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब तालिबान ही काबुल का भाग्य विधाता है। ऐसे...

More like this

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...