HomeदेशIMD Weather Forecast Today: तेज गति से आगे बढ़ रहा मानसून, मध्य...

IMD Weather Forecast Today: तेज गति से आगे बढ़ रहा मानसून, मध्य प्रदेश-बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published on

Weather Forecast Today
मानसून जून के आखिरी तीन दिनों में तेजी के साथ उत्तर भारत में आगे बढ़ने लगा है। बुधवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई उत्तरी राज्यों में 28 से 30 जून के बीच भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, बारिश की गतिविधि उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ने की संभावना है।

सीजन में अब तक मानसून अपने सामान्य दिनों के मुकाबले करीब एक हफ्ते देरी से चल रहा है। 11 जून के बाद 9 दिनों तक यह धीमा रहा है। इस हफ्ते के अंत तक यानी 29-30 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून की एंट्री 27 से 29 जून के बीच होती है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 26 जून को पहुंचा था।।

मौसम विभाग के मुमाबिक मानसून अपने सामान्य के मुकाबले हफ्तेभर पीछे है। 11 जून के बाद करीब 9 दिनों तक यह धीमा रहा है। पूरे देश में 19% बारिश की कमी है। उत्तर पश्चिम भारत में 57%, मध्य भारत में 23% बारिश कम हुई है। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 16% और प्रायद्वीपीय भारत में 9% ज्यादा पानी बरस चुका है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र शामिल हैं। तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट है।

Latest articles

अंतिम 6 गेंदों पर 1 रन की जरूरत, 5 गेदों पर लुढ़के पांच बैट्समैन, पटेल ने किया कमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच एक नजदीकी मुकबला समाप्त हुआ, जहां अंग्रेज टीम ने...

18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला, खुशी से रो पड़े माता-पिता

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौट...

आदित्य ठाकरे पर दिशा सालियन की मौत मामले में संकट गहराया,कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम

दिशा सालियन की मौत एक हादसा थी या सुनियोजित साजिश!अदालत के आखरी अल्टीमेटम के...

राहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिल गई राहत, सेना टिप्पणी मामले में जमानत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट...

More like this