Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP सहित इन 18 राज्यों में भी झूमकर बरसेंगे बदरा, जानिए आपके शहर का हाल

0
202

न्यूज डेस्क
पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइने टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व राजस्थान,पूर्वी और उत्तर पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब,हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो तीन दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों,मध्य महाराष्ट्र, गुजरात,गोवा, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक महीने में देश के लगभग हर राज्य में झमाझम बारिश होने वाली है। इस बीच कई जगहों पर बारिश के चलते जलजमाव भी देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here