HomeदेशAaj Ka Mausam 27 April 2024: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!, 27...

Aaj Ka Mausam 27 April 2024: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!, 27 अप्रैल तक इन राज्यों में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी

Published on

Aaj Ka Mausam
देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है। इससे जल्द कोई राहत नहीं मिलती दिख रही। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम के राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से 29 अप्रैल तक और कोंकण में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी इस अवधि के दौरान लू की स्थिति का सामना करने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा, पंजाब में बादल गरजने के साथ बारिश पड़ सकती है।

हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बादल भी गरज सकते हैं।

Latest articles

मदनी के बयान पर भड़की सियासत, जेडीयू ने नीतीश कुमार से सबक लेने की दी सलाह

दिल्ली के एक प्रेस कांफ्रेंस में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना अरशद मदनी ने...

ठंड ज्यादा लगती है,शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए?

सर्दी का मौसम आते ही हल्की ठंड लगना तो आम बात है, लेकिन अगर...

Aadhaar का झंझट खत्म! अब एक क्लिक में खुल जाएगा पूरा हिस्ट्री रिकॉर्ड

UIDAI ने नया Aadhaar ऐप पेश कर दिया है, जो आधार से जुड़ी सुरक्षा...

चंडीगढ़ के लिए विधेयक लाने जा रही केंद्र सरकार, कांग्रेस-आप ने किया जोरदार विरोध

केंद्र सरकार चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 के दायरे में शामिल करने की...

More like this

मदनी के बयान पर भड़की सियासत, जेडीयू ने नीतीश कुमार से सबक लेने की दी सलाह

दिल्ली के एक प्रेस कांफ्रेंस में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना अरशद मदनी ने...

ठंड ज्यादा लगती है,शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए?

सर्दी का मौसम आते ही हल्की ठंड लगना तो आम बात है, लेकिन अगर...

Aadhaar का झंझट खत्म! अब एक क्लिक में खुल जाएगा पूरा हिस्ट्री रिकॉर्ड

UIDAI ने नया Aadhaar ऐप पेश कर दिया है, जो आधार से जुड़ी सुरक्षा...